रांची
जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह सह हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। जायसवाल बंधुओं के लिए होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन राजधानी रांची के हटिया स्थित होटल सैफ्रोन एंड रिसोर्ट बैंक्वेट में किया जा रहा है। जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस इवेंट में पूरे परिवार के लिए एंटरटेनमेंट की व्यवस्था की जा रही है।

क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य
बताते चलें कि जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन अपने स्वजातीय बंधुओं को एक मंच पर ला कर उनके व्यवसाय सम्बन्धी समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहा है। मिली खबर के मुताबिक इस आयोजन में रांची के अलावा खूंटी, बुंडू, गुमला, लोहरदगा, रामगढ और हज़ारीबाग़ समेत विभिन्न जिलों से जायसवाल बंधू शामिल हो रहे हैं।

निबंधन कराने की अपील
आयोजकों की ओर से कहा गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द निबंधन करा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर लें। निबंधन के लिए जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन के 9431337850, 9304603777 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही आरंभ कर दी गयी है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -